Site icon पैका मैत्री

नई सोच: सय्यद आमिर अब्बास (मैकेनिकल सेवा संघ )  

फ्लेक्सिबल फ्यूल/ फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल (FFVs )

फ्लेक्सिबल फ्यूल क्या होता है ?

फ्लेक्स फ्यूल, या फ्लेक्सिबल  ईंधन, गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के संयोजन से बना एक वैकल्पिक ईंधन है। फ्लेक्स-फ्यूल वाहन वह होते हैं जिनमें इंटरनल कंबस्शन इंजन होते हैं जो एक से अधिक प्रकार के ईंधन पर चलने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं।

फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल (FFVs )

फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल (FFVs ) में एक इंटरनल कंबस्शन इंजन  होता है,  जो की गैसोलीन और इथेनॉल-गैसोलीन के मिश्रण (83 % इथेनॉल ) पर चलने की छमता रखता है I फ्लेक्सिबल फ्यूल (E85 ) एक गैसोलीन और इथेनॉल का ही एक मिश्रण है जिसमे 51 % से 83 % तक इथेनॉल होता है , जो की एरिया और मौसम पर भी निर्भर करता है , वर्त्तमान समय में लगभग 3 करोड़ FFVs का उत्पादन हो चुका है I

FFVs में एक ही फ्यूल सिस्टम होता है जिसमे से ज़्यादातर कंपोनेंट्स अपनी कन्वेंशनल इंजन की तकनीक जैसे ही होते हैं सिवाए कुछ  महत्वपूर्ण  इथेनॉल कम्पेटिबल कंपोनेंट्स की आवश्यकता होती है जिससे इथेनॉल से हो सकने वाले केमिकल रिएक्शंस और ऊर्जा शक्ति से हमारे इंजन को हानि ना पहुंचे जैसे की फ्यूल पंप और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम में कुछ बदलाव किये जाते हैं I

FFVs के कुछ मुख्य  भागों के नाम               

फ्लेक्सिबल फ्यूल्स के फायदे

  1. एनवीरोमेंट में प्रदूषण का कम होना
  2. एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ( इलेक्ट्रॉनिक सेंसर्स, मइक्रोप्रोसेसर्स )
  3. नॉन रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज के ऊपर डिपेंडेंसी को कम करना
  4. इंजन की परफॉरमेंस में सुधर होना
  5. मेंटेनेंस कॉस्ट में कमी
  6. इकोनोमिकल
Exit mobile version