Site icon पैका मैत्री

पर्यावरण के संरक्षण में कंपनी का लक्ष्य काफी प्रेरक है

आप रजानी एसोसिएट्स (एक कानूनी फर्म) के लिए काम करती हैं,  जो एक कंपनी के रूप में यश पैका की वैधता को सँभालती है। आपने हाल ही में वार्षिक आम बैठक के लिए यश पैका का दौरा किया। किसी भी काम में कड़ी मेहनत, चीजों और लोगों के साथ समन्वय और प्रबंधन आपकी प्रमुख खूबियाँ हैं। आप अपनी कमज़ोरियों को भी आसानी से स्वीकार कर लेती हैं, जो अपने आप में एक ताकत है। आपको खाना बनाना, उपन्यास पढ़ना और यात्रा करना पसंद है।आपके लिए आपकी माँ जीवन में एक ढाल की तरह हैं ।

यश पैका में आपने लोगों को गर्मजोशी से स्वागत करने वाला एवं विनम्र पाया। आपने महसूस किया कि परिसर के अंदर एक मंदिर होने से यहाँ का वातावरण शांतिपूर्ण और सकारात्मक है। आपको यह बात अच्छी लगी कि चक उत्पाद का फैक्ट्री के भीतर ही जगह जगह प्रचार किया गया है। हमारे शहर का पेड़ा आपके घर और ऑफिस वालों को बहुत पसंद आया। आप श्री जिग्नेश शाह के प्रयासों की सराहना करती हैं जो हमेशा छोटी और बड़ी चुनौतियों के हल निकालने और सहायता करने के लिए तत्पर रहे।

Exit mobile version