Site icon पैका मैत्री

“पैका द्वारा बनाई गई एक अनूठी संस्कृति”

प्रिय साथियों,

कई गतिविधियों से भरा एक और महीना बीता।

अपने शेयर NSE में लिस्ट किए गए। यह एक बड़ी उपलब्धि है। हम सब अपनी कंपनी के मालिक हैं और बाज़ार में इस शेयर बाज़ार में आने से गतिविधि बढ़नी चाहिये जिससे की हम सब को लाभ प्राप्त होगा और आगे उद्योग बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। इस समारोह के उपलक्ष्य में टीम ने मुझे भी भारत बुलाया और यह यात्रा रोमांचक रही क्योंकि आख़िरी क्षण मेरी फ्लाइट रद्द की गई और किसी तरह मैं एनालिस्ट मीटिंग के पहले पहुँच पाया। अपनी ब्रांडिंग टीम की मेहनत और सोच  की वजह से पूरा समारोह अत्यधिक प्रभावशाली रहा और सभी ने अपने कार्यों की सराहना की। अगले दिन NSE जा कर अपने ने घंटी बजा कर घोषणा की कि अब हम इस एक्सचेंज पर उपस्थित हैं। अपने चेयरमैन श्री धोबले ने हमारा नेतृत्व किया। अपने अमेरिका के किए चयनित CEO एडुआर्डो भी वहाँ मौजूद हो पाये और सभी से परिचय करवाया गया।

मुंबई से लौटने पर विश्व की सबसे बड़ी चीनी उत्पादन वाली कंपनी ASR ने अपने साथ समय बिताया और तमाम गठबंधन के विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने भारत में कई बड़ी कंपनियों का ब्योरा किया और अपने उद्योग, कार्य प्रणाली व टीम से सबसे प्रभावित हुए। उन्होंने आगे बात चीत के लिए एडुआर्डो को अपने यहाँ आमंत्रित किया। ग्वाटेमाला प्रोजेक्ट में निवेश में लगी डेल्फ़ोस की टीम ने भी अपने साथ समय बिताया और प्रभावित हो के वापस लौटे।

एडुआर्डो के रहते हुए हमने अमेरिका के व्यापार के बारे में प्लानिंग की और मार्ग निर्धारित किया। एडुआर्डो भी पूरी टीम से प्रभावित होकर लौटे।

इसके उपरांत मेरी वीज़ा ना मिलने के कारण यात्रा स्थगित हुई और आपके साथ अन्य विचार विमर्श का मौक़ा प्राप्त हुआ।

सरिता जी के साथ गाँव में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने का मौक़ा प्राप्त हुआ इन कार्यों के प्रभाव का अंदाज़ा मिला। हम जैसे जैसे अपने घरों की औरतों की अमृद्धि बढ़ायेंगे वैसे वैसे समाज का विकास होगा।

हम कई वर्षों से सही HR हेड खोजने में लगे थे। कई लोग आये परंतु कोई भी अपने साथ सामंजस्य ना बैठा सका। अब अपने साथी गौतम घोष जी ने बागडोर सँभाली है और हमें आशा है की कुछ स्थिरता आयेगी।

आप सभी को एक अनोखे कल्चर बनाने की बहुत बधाई। अब हमें इस सोच को विश्व भर में फैलाना है।

शुभकामनाओं सहित,

आपका,

वेद

Exit mobile version