Site icon पैका मैत्री

मैं यह सुनिश्चित करने में बहुत छोटी भूमिका निभा सकता हूं

नाम: सौरभ उबोवेजा, ‘ब्रैंड ऑफ़ डेसायर्स के संस्थापक, कई वर्षों से यश पैका के ब्रैंड/प्रबंधन सलाहकार
घर: दिल्ली
योगदान: चक ब्रांड बनाने और यश पेपर को यश पैका में रीब्रांड करने में आपका प्रमुख योगदान है।

सौरभ उबोवेजा

आप आध्यात्मिक रूप से चिंतन करना, अपने विचारों को लिखना और लीडर्स के साथ अपनी सीख साझा करना पसंद करते हैं ताकि वे अपने उद्देश्य से संचालित संगठनों के निर्माण के तरीके में और अधिक आध्यात्मिक बन सकें। आप लगातार इस बात की कल्पना करते हैं कि कैसे दुनिया एक बेहतर जगह बन सकती है, कैसे संगठन ज्यादा

मैं यह सुनिश्चित करने में बहुत छोटी भूमिका निभा सकता हूं कि कंपनी अपने दृष्टिकोण और उद्देश्य को सबसे कुशल तरीके से प्राप्त करने के लिए ट्रैक पर रहे। यश पैका और वेद जैसे महान दूरदर्शी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है।

मजबूत हो सकते हैं और कैसे लोग बेहतर इंसान बन सकते हैं। आप प्रयासरत रहते है कि कैसे लीडर्स अधिक प्रभावी बन सकें, अपने उपहारों को पहचाने और उन संगठनों के लिए जिम्मेदार हो सकें जिन्हें उन्होंने बड़े प्रभाव पैदा करने के लिए बनाया है। साथ ही कैसे वे दूसरों की सेवा के लिए अपने उपहार, प्रभाव की शक्ति और भौतिक धन का उपयोग कर सकते हैं।

यश पैका में आपको सुबह की प्रार्थना की संस्कृति पसंद है। यह बात आपको चकित और उत्सुक बना देती है कि अयोध्या जैसे छोटे शहर में एक कंपनी अलग तरीके से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोच रही है। आपने पाया कि यहां काम ईमानदारी के साथ किया जाता है और प्रक्रियाएं निर्बाध, पेशेवर और नैतिक हैं।

लाइफ मंत्र:
कमजोरियों को देखने के बजाय, अपने अद्वितीय उपहारों को पहचानना चाहिए, उनके प्रति आभारी होना चाहिए और उन्हें दूसरों की सेवा करने के लिए निष्पक्ष तरीके से उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। निष्पक्ष सेवा के लिए बेंचमार्क है हनुमान – उन्होंने राम की सेवा के लिए अपने सभी उपहारों का इस्तेमाल किया। अनंत शक्तियों के बावजूद, वह कभी भी अपनी आकंछाओं को पूरा नहीं करते थे। उनका उद्देश्य राम की सेवा करना था जिन्हे वह खुद से बड़ा – एक उच्च उद्देश्य मानते थे।

टीम के लिए सन्देश:
एक कंपनी के रूप में, यश उत्पादन केंद्रित से उत्पाद केंद्रित से ग्राहक केंद्रित होने की यात्रा पर है। यदि हर एक सदस्य ग्राहक केंद्रित हो सकता है – ग्राहक की जरूरतों और दर्द बिन्दुओ को समझकर प्रेरणा प्राप्त करे और फिर प्रक्रियाओ को डिजाइन कर सकता है, तो कंपनी तेजी से बढ़ेगी और अधिक प्रभाव पैदा करेगी।

 

Exit mobile version