सारी मनुष्य जाति एक विचित्र दौर से गुज़र रही है। यह समय हमें अहसास दिलाता है कि हमारे पास सीमित नियंत्रण है।

-वेद कृष्णा

जनवरी, 2022 |

प्रिय साथियों,

आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ।

सारी मनुष्य जाति एक विचित्र दौर से गुज़र रही है।         

यह समय हमें अहसास दिलाता है कि हमारे पास सीमित नियंत्रण ही है और मिले समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहिए।

हम सब एक विश्व स्तरीय संगठन बनाने में लगे हैं जिसका उद्देश्य है धरती की स्वच्छता की ओर योगदान करना। इस उपयोग में खरे उतरने का सबसे महत्वपूर्ण अंश है टीम टीम की क्वालिटी।

मैं जब अपनी कम्पनी के बारे में चिंतन करता हूँ तो कई पहलू उभर कर आते हैं:

  • हम उच्चतम कोटि के व्यक्ति सम्मिलित नहीं कर पाते इसका कारण स्थान, साइज़, कल्चर इत्यादि हो सकते हैं।
  • हम जिन युवाओं को खोज कर लाते हैं उन्हें लम्बी अवधि के लिए अपने साथ नहीं रख पाते।
  • हमारी ट्रेनिंग का सिस्टम और स्तर निम्न है।
  • कम्पनी में सुविधाओं का स्तर भी निम्न है।
  • लीडरशिप की सोच, समझ और दृष्टिकोण में वृद्धि की आवश्यकता है।

विश्व स्तरीय संगठन बनाने के लिए हमें टैलेंट की क्वालिटी बदलनी होगी और ऐसा ऑर्गनायज़ेशन खड़ा करना होगा जिसमें उच्चतम सोच के लोग कर योगदान करना चाहें।

आने वाले वर्ष में इस दिशा में चिंतन कर ठोस कदम उठाने होंगे जिससे हम सही रूप में अपने लक्ष्य को गति प्रदान कर पाएँ।  

आइये 2022 में इस दिशा में  कार्य करते हैं जिससे की सर्वश्रेष्ठ कर्मठ लोग अपने साथ जुड़ें और हम अपने लक्ष्य की ओर और गति से बढ़ पाएँ।

शुभकामनाओं सहित,

आपका,

वेद 

0 0 votes
Article Rating
guest

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x