Site icon पैका मैत्री

सारी मनुष्य जाति एक विचित्र दौर से गुज़र रही है। यह समय हमें अहसास दिलाता है कि हमारे पास सीमित नियंत्रण है।

प्रिय साथियों,

आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ।

सारी मनुष्य जाति एक विचित्र दौर से गुज़र रही है।         

यह समय हमें अहसास दिलाता है कि हमारे पास सीमित नियंत्रण ही है और मिले समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहिए।

हम सब एक विश्व स्तरीय संगठन बनाने में लगे हैं जिसका उद्देश्य है धरती की स्वच्छता की ओर योगदान करना। इस उपयोग में खरे उतरने का सबसे महत्वपूर्ण अंश है टीम टीम की क्वालिटी।

मैं जब अपनी कम्पनी के बारे में चिंतन करता हूँ तो कई पहलू उभर कर आते हैं:

विश्व स्तरीय संगठन बनाने के लिए हमें टैलेंट की क्वालिटी बदलनी होगी और ऐसा ऑर्गनायज़ेशन खड़ा करना होगा जिसमें उच्चतम सोच के लोग कर योगदान करना चाहें।

आने वाले वर्ष में इस दिशा में चिंतन कर ठोस कदम उठाने होंगे जिससे हम सही रूप में अपने लक्ष्य को गति प्रदान कर पाएँ।  

आइये 2022 में इस दिशा में  कार्य करते हैं जिससे की सर्वश्रेष्ठ कर्मठ लोग अपने साथ जुड़ें और हम अपने लक्ष्य की ओर और गति से बढ़ पाएँ।

शुभकामनाओं सहित,

आपका,

वेद 

Exit mobile version