नई सोच – कागज़ फिनिशिंग संघ – राजकुमार

फ़रवरी, 2023 |

व्यवसाय को सफल कैसे बनाएं ?      

Rule 1: जोखिम – असफलता के डर से मत डरो, जोखिम उठाओ| जो लोग जोखिम उठाते है, किस्मत उनके साथ चलती है| “जोखिम उठाने वालों की कभी हार नहीं होती| उन्हें या तो जीत मिलती है या सीख”

Rule 2: असफलता – असफलताओं और मुसीबतों के लिए हमेशा तैयार रहें| जोखिम व्यवसाय का पहला कदम है और असफलता दूसरा| कोई भी व्यक्ति मुसीबतों और असफलताओं के बिना सफल नहीं हो सकता| असफलता आपको सफलता को स्वीकार करने योग्य बनाती है| असफलता से मिलने वाली सीख के दम पर ही आप सफलता की ओर आगे का रास्ता तय कर पाएंगे|

Rule 3: सीख – असफलताओं को एक सीख के रूप में लीजिये| जल्दी सीखिए और आगे बढ़िए|

Rule 4: आउट ऑफ बॉक्स सोच – नए आईडिया सोचिये| भीड़चाल में न चलकर, अलग तरीके से सोचिए  और नए प्रयोग कीजिए| अपने बिज़नेस आईडिया में विश्वास रखिए| सकता है शुरू में दुनिया आपको पागल समझे, लोग आपको सनकी कहें| लेकिन कुछ बड़ा करने के लिए आपको यह जोखिम उठानी होगी|

Rule 5: समस्याओं का समाधान – कोई भी नया बिज़नेस आईडिया बहुत कम समय में तेजी से सफल हो सकता है, अगर उस आईडिया से लोगों का जीवन आसान बनता है या लोगों की समस्याएँ दूर होती हैं| इसलिए अपने आस पास की समस्याओं का विश्लेषण कीजिए और यह सोचिये कि कैसे आपका व्यवसाय या बिज़नेस आइडिया उन समस्याओं का समाधान कर सकता है|

Rule 6: नेतृत्व – नेतृत्व कीजिए  और स्वंय को जिम्मेदार बनाइए| एक टीम के कप्तान की तरह अपनी टीम का नेतृत्व कीजिए

Rule 7: टीम निर्माण– अच्छे लोगों की टीम बनाइए  व्यवसाय में पैसों से ज्यादा लोगों को महत्त्व दीजिए| आपके व्यवसाय में काम करने वाले लोगों को कर्मचारी न मानकर एक साझेदार के रूप में देखिए| अपने लोगों पर भरोसा रखिए और उन्हें मौका दीजिए|

Rule 8: लाभ बाटे – व्यवसाय में होने वाले फायदे को सभी में बाँटिए| आपका व्यवसाय तभी आगे बढ़ सकता है, जब आपकी टीम के लोग आपके व्यवसाय को अपना मानते हो|

Rule 9: प्रेरित करना – सिर्फ पैसा  काफी  नहीं  है| हर  रोज़  नए- नये तरीकों  से  अपने टीम को प्रेरित कीजिए और चुनौती दीजिए| बड़े  लक्ष्य  निर्धारित  कीजिए और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपिए|

Rule 10: ग्राहक संतुष्टि – ग्राहक की जरूरतों को समझिये और उनकी उम्मीद से ज्यादा दीजिए| कभी भी गुणवता से समझौता मत कीजिये| अगर क्वालिटी शानदार है, तो बिना विज्ञापन की सहायता के आपका व्यवसाय तेजी से सफल हो जाएगा| निरंतर फीडबैक लीजिये और अपने प्रोडक्ट या सेवाओं को बेहतर बनाइए|

Rule 11: वित्तीय प्रबंधन – मनी मैनेजमेंट सीखिए| व्यवसाय में पैसे किसी इंजन में पेट्रोल की तरह है जो व्यवसाय को चलाता है| विश्लेषण कीजिए कि कहाँ कहाँ आप अपने खर्चों को कम कर सकते है और किस तरह से अपनी रेवेन्यू बढ़ा सकते है|

Rule 12: प्रतिस्पर्धियों – प्रतिस्पर्धियों और व्यावसायिक वातावरण को समझिये| ऐसे इनोवेटिव आइडियाज सोचिए जिससे आप पूरे मार्केट को अपनी और खिंच सके| अपनी व्यवसाय या प्रोडक्ट की एक ऐसी खूबी तैयार कीजिए जो किसी भी अन्य प्रतिस्पर्धी व्यवसाय के पास न हो|

Rule 13: टेक्नोलॉजी – वर्तमान युग में टेक्नोलॉजी एक गेम चेंजर बन गया है अपने व्यवसायिक वातावरण का विश्लेषण कीजिए और सोचिये कि किस तरह आप टेक्नोलॉजी की मदद से पूरे मार्केट को बदल कर रख सकते है| व्यवसाय के ऑनलाइन वर्जन के बारे में सोचिये

Rule 14: ज्ञान– व्यवसायी को व्यवसाय के हर पहलू का सामान्य ज्ञान होना चाहिए| उसे यह पता होना चाहिए कि व्यवसाय में कौन कौन सी चीजें किस तरह कार्य कर रही है |

Rule 15: साझेदारी – अपने व्यवसाय में अधिक से अधिक लोगों को जोडिए| अलग अलग व्यवसायों के साथ साझेदारी कीजिए और सुनिश्चित कीजिये कि आप मिलकर किस तरह एक दूसरे की मदद कर सकते है|

Rule 16: तैयार रहो – परिवर्तनों के लिए हमेशा तैयार रहिए और अपने व्यवसाय को बदलते हुए वातावरण के अनुकूल बनाइये| टेक्नोलॉजी के इस ज़माने में अगर परिवर्तनों को ध्यान में न रखा जाए तो बड़ी से बड़ी कम्पनी कुछ ही महीनों में अर्श से फर्श पर आ सकती है|

 

0 0 votes
Article Rating
guest

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x